Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरडी कॉलेज के युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मंडला 18 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर नशामुक्त पखवाड़े के रूप में अभियान चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद् द्वारा समाजिक न्याय विभाग के मार्गदर्शन में इसका संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग से मुक्त एक स्थायी समाज का निर्माण करना है। अभियान अंतर्गत जागरूकता फैलाना, नशे के आदी व्यक्तियों को उपचार व पुनर्वास प्रदान करना, युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और एक नशामुक्त, स्वस्थ समाज बनाने के लिए जागरुक किया जाना जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। यह अभियान व्यक्तियों, परिवारों और समाज पर नशे के विनाशकारी प्रभावों को कम करने के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू, छात्र-छात्राओं परामर्शदाताओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कुलपति नियुक्त किया राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की होंगी कुलपति

Reva India News

जल संचय अभियान: ग्राम सोंफ के मीठा नाला में किया गया बोरी बंधान का कार्य

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment