Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान: ग्राम सोंफ के मीठा नाला में किया गया बोरी बंधान का कार्य

मंडला, 4 दिसंबर 2025

जल संचय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद् के द्वारा विकासखण्ड बिछिया के नवंकुर संस्था जनसेवा समिति लफरा, सेक्टर क्रमांक 3 आमाडोंगरी के ग्राम सोंफ के मीठा नाला में 110 बोरियों का बोरी बंधान का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के दिशा-निर्देशानुसार, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती कीर्ति कुरील के मार्गदर्शन में जल संचय पर बैठक की गई। इसके पश्चात् 110 बोरियों से बोरी बंधान का कार्य किया गया। बैठक में समन्वयक द्वारा जल की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मेंटर श्री अनिल हरदहा, नवंकुर संस्था श्री सनद नागवंशी, प्रस्फुटन समिति सोंफ श्री राजकुमार वरकडे, श्री संजू मर्सकोले, ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहे।

Related posts

*पनिका समाज बैठक हीरापुर में जागरूकता को लेकर हुई चर्चा*

Reva India News

समीक्षा बैठक आज

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित

Reva India News

Leave a Comment