Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तकनीकी के समुचित उपयोग से मॉनिटरिंग होगी आसान- जिला पंचायत सीईओ पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित  

मंडला 22 अगस्त 2025

पंचायत के समग्र विकास के प्रदर्शन मापक के रूप में पीएआई 2.0 (पंचायत उन्नति सूचकांक) क्रियान्वित किया जा रहा है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को पीएआई 2.0 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने कहा कि आज का समय तकनीकी के बेहतर अनुप्रयोग का है। शासन द्वारा अब विभिन्न पोर्टल और एप्लीकेशन के जरिये डाटा का बेहतर प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत के कार्यों की रिपोर्टिंग में तकनीकी के समुचित उपयोग से मानिटरिंग आसान होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विभागवार सूचकांकों के संबंध में विस्तृत चर्चा, पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिभागियों से की गई। सहभागी प्रशिक्षण के माध्यम से पोर्टल पर प्रविष्टियां करना, सेल्फ मॉनिटरिंग, रैंकिंग, थीम वाईश प्राप्तांक आदि के विषय में विस्तार से प्रतिभागियों को समझाया गया। सेल्फ मॉनिटरिंग के माध्यम से अपनी कमियों का आंकलन और उसका विश्लेषण कर आगामी पीएआई 2-0 की प्रविष्टि हेतु पूर्व से तैयारी के विषय में लोगों ने समझा। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्था सिवनी के प्रशिक्षक श्री विनोद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उर्मिला मरावी, जिला समन्वयक नाजिम खान, जिला समन्वय पेसा श्री सोमेन्द्र कुमार कुशराम सहित पंचायत विभाग के प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 मार्च 2023

Reva India News

मुख्यालय एवं समस्त तहसीलों में आगामी आदेश तक भौतिक एवं वर्चुअल सुनवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शर्मा ने जारी किया परिपत्र  

Reva India News

माँ नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment