Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी समस्या

मंडला 2 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं आवेदन की प्रकृति के अनुसार समय सीमा निर्धारित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 31 दिसम्बर 2023

Reva India News

*मंडला पुलिस के 45 पुलिस अधिकारी हुए प्रशिक्षित*

Reva India News

म.प्र. संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत् आदेश जारी उल्लंघन पर 1 हजार रूपए तक का जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment