Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन* *. नागरिकों ने ली भाजपा की सदस्यता*

मण्डला। जिला भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके दीर्घायु होने कामना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री जिले के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने अनेक चुनाव को सहजता से जीता है और यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि आज वे प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं इस दौरान अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता कराई। जन्मदिन समारोह की शुरुआत मंत्री उईके ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीदी संपतिया उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

इस दौरान भाजपा कार्यालय उत्साह, जयकारों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से योगेश चौरसिया, रामकुमार पटेल, शैल कुमार दुबे, निरंजन साहू, शैलेन्द्र मालवीय, क्रांति कुमार सोनवानी, के.के. पटेल, बसंत चौरसिया, सतीश पटेल, मुलायम चंद कुंजाम, राजकुमार सिंगोर, अनिल अग्रवाल, अखिलेश चंद्रोल, आशीष सिंगोर, हर्ष सिंगोर, अनिल पटेल, प्रदीप चंद्रोल, आनंद रजक, गीता शाक्य, ललिता लाहोरिया, बालकृष्ण कुशरे, रश्मि सिंगोर, मंजू सिंगोर, नीता सिंगोर, निशांत पटेल, सुनील चौरसिया, भीखम सिंगोर, कपिल पटेल और कौशिक कुनाल पटेल ने सदस्यता ग्रहण की।

जन्मदिन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता रोचीराम गुरवानी, विनय मिश्रा, अखिल सिहारे, पारस असरानी, थामन बरमैया, सुधीर कसार, मण्डल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, ललित लोधी, अनीता तिवारी, सूर्यकांत जंघेला, मंजु कछवाहा, शशि पटेल,अंशुमाली शुक्ला, आशीष झारिया , मयंक विश्वकर्मा, सौरभ गुप्ता, अंकित चौरसिया समेत बड़ी संख्या में पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित

Reva India News

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 60 आवेदन

Reva India News

भव्य आतिशबाजी, गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ समर्पित की गई पंचचौकी महाआरती

Reva India News

Leave a Comment