Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवंती बाई वार्ड मण्डला में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन  

मंडला 8 सितंबर 2025

जिले में संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को रानी अवंती बाई वार्ड मण्डला में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कानूनी जागरूकता अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर विधिक केशवर्कर प्रभा पाण्डेय द्वारा वार्ड के उपस्थित प्रतिभागियों को कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा से पीड़ित एवं दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली कानूनी सहायता, विधिक सहायता, परामर्श सहायता, चिकित्सा सहायता, आश्रय सहायता, आपातकालीन सहायता एवं हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायता एवं योजना के बारे में भी लोगों को बताया गया।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

Reva India News

मारपीट और लापरवाही के मामले में अधीक्षक निलंबित, 8 छात्र निष्कासित

Reva India News

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का मंडला भ्रमण कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment