Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छत्तीसगढ़ को भेजी गई जिले से राहत सामग्री मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मंडला 12 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे संकट के समय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मंडला जिले ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मदद देने के लिए हाथ बढ़ाया है। जिले के समाजसेवियों के सहयोग से एकत्रित एक ट्रक राहत सामग्री को जिला योजना भवन मंडला से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, निवास विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंत्री श्रीमती उइके ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों से राहत सामग्री छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है। इस संकट के समय में हम छत्तीसगढ़ के साथ खड़े हैं। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि आपदा की घड़ी में छत्तीसगढ़ का सहयोग करना हमारा धर्म है। छत्तीसगढ़ भेजी गई राहत सामग्री में हवाई स्लीपर, बिस्किट, त्रिपाल, कम्बल, साड़ी, टी-शर्ट, लोवर, मुर्रा, प्याज, आलू, चावल, गेहूँ एवं नमक तथा दाल शामिल है।

Related posts

*जन साहस संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* 

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0) के जाँच दल के समक्ष आपत्ति 15 दिवस में प्रस्तुत करें

Reva India News

पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी मंडला पहुंचे

Reva India News

Leave a Comment