Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा……मिश्रा

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) को जनसेवा समर्पित दिवस के रूप में मनाते हुए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” अभियान पूरे जिले में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के प्रथम चरण में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन होगा। द्वितीय चरण में पुनः रक्तदान शिविर, प्रबुद्ध संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री पर आधारित पुस्तकों का वितरण एवं “नमो मैराथन” सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिले के पदाधिकारियों को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक नीरज मरकाम, सह संयोजक महेंद्र पटेल (बिछिया), संतोष रजक, नरेश चंद्रोल, राजेश जैन (निवास), रामप्रकाश साहू, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉ. विजय आनंद मरावी, आशीष ज्योतिषी, सह प्रभारी  डॉ. मुकेश तिलगाम, डॉ. विजय सर्वटे, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संयोजक जयदत्त झा, सह संयोजक शैलेष मिश्रा, मंजू कछवाहा, महेंद्र राठोर, नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफार्म कार्यक्रम संयोजक रवि सोनवानी, सह संयोजक  संजीत पाण्डे, जिलेसिंह साहू को दायित्व सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुँचाना है। सभी कार्यकर्ता संकल्प और उत्साह के साथ इस महाअभियान को सफल बनाने में जुटें।

Related posts

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

4 से 5 मई  तक रामनगर मंडला में आदि उत्सव का भव्य आयोजन होगा   सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बैठक  

Reva India News

कामकाजी महिला वसतिगृह स्थापित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment