Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 से 5 मई  तक रामनगर मंडला में आदि उत्सव का भव्य आयोजन होगा   सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की बैठक  

मंडला 18 अप्रैल 2025

मंडला जिले के रामनगर में 4 से 5 मई तक आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आधारित आदि उत्सव  2025 का आयोजन किया जा रहा है। आदि उत्सव का आयोजन भव्य और गरिमामय पूर्वक होगा। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियाँ को लेकर जिले के अधिकारियों की  बैठक आयोजित कर आदि उत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर  जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव में आदिवासी लोक नृत्य और आदिवासी संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांग शिविरों का भी आयोजन होगा। आदि उत्सव में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम भी सम्पन्न कराए जायेगे। आदि उत्सव कार्यक्रम में आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित गीत संगीत का भी कार्यक्रम होगा। उन्होंने आदि उत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने को कहा है।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव में आगंतुकों के लिए भोजन, बैठक, पेयजल का भी व्यापक प्रबंध  किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल  पर  यतायात  पार्किंग आगमन एवं प्रस्थान मार्ग पृथक-पृथक  करने  के साथ  कार्यक्रम स्थल में साज-सज्जा की तैयारियां करने के निर्देश दिए । उन्हेंने कहा कि आयोजित कार्यक्रम का प्रचार प्रसार हो ताकि में अधिक से अधिक नागरिक उत्सव में शामिल होकर इसे सफल बना सकें। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया

Related posts

हम फाउण्डेशन मण्डला जिला कार्यशाला सम्पन्न सत्र 2021-22 हेतु जिला कार्यकारिणी गठित

Reva India News

जनसुनवाई में 80 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

Reva India News

कलेक्टर ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Reva India News

Leave a Comment