Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मंडला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में होगा

मंडला 16 सितंबर 2025

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर गतिविधियां विशेष रूप से केन्द्रित होगी। महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं सिकल सेल एनीमिया की जांच की जाएगी। अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मण्डला एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वृहद स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर तथा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित दिनांक को किया जायेगा। 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय मंडला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

जिले में अब तक 981.9 मिमी वर्षा मंडला तहसील में सबसे अधिक 1097.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण

Reva India News

सुपर 100 योजना अंतर्गत आवेदन कराने निर्देश

Reva India News

Leave a Comment