Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

मंडला 16 सितंबर 2025

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में 29वाँ विश्व ओज़ोन दिवस मनाया गया। ओज़ोन परत के क्षय के गंभीर मुद्दे और इससे निपटने के वैश्विक प्रयासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये समर्पित एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह आयोजन पर्यावरणविद राजेश छत्री, पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम जिला प्रभारी श्री अखिलेश उपाध्याय के संयोजन में मनाया गया। ईईपी प्रभारी श्री उपाध्याय ने विद्यार्थियों को वायुमंडल में ओजोन परत के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि मानवीय गतिविधियों से ओजोन परत में क्षय हो रहा है। विश्व में हो रहे औद्योगिकरण और प्रकृति के लिए हानिकारक पदार्थ के उत्पादन में ओजोन परत के लिए खतरा पैदा किया है। ओजोन परत हमें सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाती है। पर्यावरणविद् श्री राजेश छत्री ने वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण प्रदूषण के विषय में बात करते हुए इस धरती के लिए भविष्य में आने वाली पर्यावरणीय समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पौधे रोपित किए गए। विद्यार्थियों के मध्य तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हुई विद्यार्थियों ने प्रांगण की साफ-सफाई भी की। आयोजन में एनएनएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल, एनसीसी प्रभारी श्री संजय धनगर उपस्थित रहे।

Related posts

6 वाहनों से वसूले गया 74 हजार का जुर्माना

Reva India News

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल भवन का जायजा  

Reva India News

Leave a Comment