Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहीदी नगर कीर्तन में शामिल हुए सांसद एवं कलेक्टर  

मंडला 17 सितंबर 2025

गुरूद्वारा श्री गुरु सिंध सभा महाराजपुर के द्वारा आयोजित शहीदी नगर कीर्तन की शोभायात्रा में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शामिल हुए। सांसद श्री कुलस्ते एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने शोभायात्रा के साथ पैदल चले। मानव अधिकार के संरक्षक एवं धार्मिक स्वतंत्रता के नायक गुरु श्री तेगबहादुर साहिब के 350 वें शहीदी दिवस के अवसर पर यह दो दिवसीय आयोजन नगर में किया गया था। बुधवार को गुरूद्वारा श्री गुरु सिंध सभा महाराजपुर से शोभायात्रा निकाली गई, उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर के पुराना आरटीओ, आंगन तिराहा, लीड सोसाइटी, बजरंग चौराहा होते हुए शोभायात्रा फारेस्ट नाका पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मावलंबी मौजूद रहे।

Related posts

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024: बिंझिया से कचरा हटाया गया

Reva India News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

Reva India News

Leave a Comment