Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपार आईडी एवं आभा आईडी तैयार कराने विशेष अभियान 16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विविध जागरूकता एवं सेवा आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अपार आईडी एवं आभा आईडी तैयार कराने का विशेष अभियान 16 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को डिजिटल पहचान से जोड़ना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं का लाभ दिलाना एवं आधुनीकरण तकनीक से जनमानस को जोड़कर रखना है। उक्त गतिविधियों में मुख्यतः आभा आईडी पंजीकरण शिविर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से डिजिटल रूप से जोड़ने हेतु अपार आईडी निर्माण, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक पहचान पत्र तैयार कराना। पोषण परामर्श एवं जागरूकता सत्र में महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार, एनीमिया नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। पुरुषों एवं युवाओं को परिवार के स्वास्थ्य और पोषण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि पात्र हितग्राहियों को इस अभियान से जोड़ा जाये। संपूर्ण जिले में उक्त अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

Related posts

पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य सीएससी सेंटर में जाकर अपनी फार्मर आइडी बनवायें किसान  

Reva India News

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment