Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 सितम्बर को जिले में लगने वाले शिविर 32 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

मंडला 23 सितंबर 2025

24 सितम्बर को स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विकासखंड निवास के बिझौली एवं मानिकपुर, विकासखंड बीजाडांडी के कालपी, टिकरिया एवं बरगांव, विकासखंड घुघरी के धानोली, जुनवानी एवं छतरपुर, विकासखंड मण्डला/बम्हनी बंजर के खुक्सर, ग्वारा, पदमी, घाघा, किन्द्री एवं पीएचसी बकौरी, विकासखंड मवई के सकवाह, कुम्हली, दाढ़ी एवं मानेगांव, विकासखंड बिछिया के खलौड़ी, खमरोटी, कुडेला एवं लपरा, विकासखंड नैनपुर के जामगांव, गोकुलथाना, केरेगांव एवं पाण्डीवाड़ा, विकासखंड नारायणगंज के सुखराम, सिंगनपुरी एवं घुघरी माल तथा विकासखंड मोहगांव के मुनू, खीसी एवं मचला में शिविर लगाया जायेगा।

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के शिविर में महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, किशोरियों में एनीमिया व पोषण के प्रति जागरूकता लाना है। सभी महिलाओं को स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मिले, उन्हें सही उपचार प्रदान किया जाये, शिविर के दौरान की गई सभी जांचों का परिणाम संबंधी जानकारी महिलाओं को तुरन्त दी जावेगी। शिविर में हाईपरटेंशन, डाइबटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, टी.बी. एनीमिया, सिकल सेल स्क्रीनिंग की जायेगी। ए.एन.सी. चेकअप, ब्लड शुगर की जांच एवं टीकाकरण किया जावेगा। पोषण संबंधी सलाह दी जावेगी, आयुष्मान कार्ड एवं वयवंदना कार्ड बनाये जायेंगे।

Related posts

*रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 जुलाई 2022*

Reva India News

पॉलीटेक्निक कॉलेज में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

बम्हनी बंजर में अलाव की व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment