मंडला 23 सितंबर 2025
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार राष्ट्रीय अभियान 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में चल रहा है। इसी के तारतम्य में 22 सितम्बर को जिला चिकित्सालय मण्डला में रक्तदान शिविर का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रक्तदान शिविर में टेक्निशियन के द्वारा अनियमितताएं पाए जाने पर सिविल सर्जन को सुधार करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, आर.एम.ओ. जिला क्षय अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
