Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला रोजगार मेला में 75 प्रतिभागियों को मिला नियुक्ति पत्र

मंडला 25 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंडला में रोजगार मेला आयोजित किया गया। ग्राम देवदरा के बीआरसी भवन हॉल में आयोजित किए गए इस मेले में 114 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया। काउंसलिंग के उपरांत शैक्षणिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद 75 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर की भर्ती के लिए गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले में आजीविका मिशन स्टाफ से श्री अभय गौर, श्रीमती सुरेखा बैरागी, श्रीमती साधना नंदा, श्रीमती रूकमणी सिंह, प्रदान संस्था से श्रीमती निधि तिवारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

श्री सिद्धघाट रेवा दरबार से निकली महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा धर्मप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा हुआ स्वागत

Reva India News

मण्डला 26 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में ड्यूटी व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

Reva India News

Leave a Comment