Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान : महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक मंडला ने दी युवकों को महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर मंडला पुलिस ने जिले में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तीसरे संस्करण की शुरुआत की है। यह विशेष जागरूकता अभियान 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत मंडला पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के द्वारा रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला सभागार में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आये युवाओं को अभियान के संदेश पोस्टर, बैनर और कट-आउट के माध्यम से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम और बालिकाओं को सुरक्षित एवं समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

कलेक्टर ने किया झालपानी वनग्राम का दौरा

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च न्यायालय के नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री कैत के सम्मान में दिया दोपहर भोज

Reva India News

दूरस्थ ग्रामों में पहुंचा जागरूकता रथ मोहगांव एवं घुघरी के 22 ग्रामों में किया प्रचार

Reva India News

Leave a Comment