Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम सभा में सहभागिता की नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत खड़देवरा और ग्राम पंचायत पदमी के ग्राम कुड़वान में आयोजित विशेष ग्रामसभा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यहां उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान जनपद पंचायत मंडला के पीसीओ श्री राजाराम मरावी, एपीओ श्री अनुपम दुबे, स्थानीय सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि दशहरा मिलन समारोह प्रत्येक ग्राम सभा स्थल पर आयोजित किया जाना है। उन्होंने ग्रामसभा में किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित सोयाबीन हेतु भावांतर योजना, वन अधिकार अधिनियम 2006, पीएम जनमन, धरतीआबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान और आदि सेवा पर्व के अंतर्गत तैयार विलेज विजन 2030 और ग्राम कार्य आयोजना को अंतिम रूप देने तथा जल गंगा संवर्धन एवं अमृत सरोवर 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन स्वास्थ्य योजनाएँ आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला में करेंगे 232.08 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 9 सितम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment