Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों पर फोकस करें – कलेक्टर

मंडला, 3 अक्टूबर 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों पर फोकस करें। रैंकिंग मंथ के साथ-साथ 50 दिवस तथा 100 दिवस वाली शिकायतों को भी समानांतर रूप से संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं। उन्होंने कहा कि जिले की वर्तमान रैंकिंग निराशाजनक है। जिला अधिकारी स्वयं प्रकरणवार समीक्षा करते हुए फॉलोअप करें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी दुर्गा उत्सव समितियों से संपर्क करते हुए समय-सीमा में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थानों में सुनिश्चित कराएं। धार्मिक कार्यक्रमों में चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था रखें, कहीं पर भी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। जल संसाधन विभाग के जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बरबसपुर की ग्राम सभा में ग्रामीणजनों ने तालाब में गाद इकट्ठी होने की बात कही है इसलिए नियमानुसार गाद की सफाई सुनिश्चित कराएं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित जिला अधिकारी गोलमेज कक्ष में उपस्थित रहे। समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकाय के सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

जिले में अब तक 234.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

सेम बच्चों को आज दी जाएगी स्वर्ण प्राशन की चतुर्थ खुराक

Reva India News

अमृत सरोवर सहित अन्य जल संरचनाओं के कार्यों को 31 तक पूर्ण करने का प्रयास करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment