Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण माह: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और प्री-स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्री-स्कूल शिक्षकों का संयुक्त प्रशिक्षण एवं प्री-स्कूल/प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों के संयुक्त कार्यक्रम जैसे खेल दिवस, वार्षिक दिवस आदि का जिले एवं परियोजना स्तर पर आयोजन किया गया। जिसमें प्री स्कूलों के शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़कर उन्हें बेहतर बनाया जा सकता है। बच्चों को खेल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी के बच्चों एवं स्कूलों के छात्र/छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गये तथा मिट्टी के खिलौने की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में खाद्य पदार्थों के विक्रय, निर्माण एवं संग्रहण पर निगरानी रखी जा रही है खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा उदयचौक स्थित दुकानों की जांच की गई

Reva India News

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए एडवाईजरी

Reva India News

घर घर जाकर किया जा रहा पंजीयन कार्य

Reva India News

Leave a Comment