Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तुरंत मिली सहायता: जनसुनवाई में संत कुमार और बादल को मिली व्हीलचेयर

मंडला, 14 अक्टूबर 2025

     गरीब, वंचित, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने हमेशा की तरह 14 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई में भी आवेदकों की समस्याओं को संज्ञान में लिया। जनसुनवाई में जब सेमरखापा निवासी  संत कुमार पटेल और बादल पटेल ने व्हीलचेयर के लिए आवेदन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष पहुंचकर समस्याओं से अवगत कराया।

      कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदकों की आवश्यकता को समझा और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने बिना विलंब किए सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए कि आवेदकों की पात्रता का तुरंत परीक्षण किया जाए और उन्हें मौके पर ही व्हीलचेयर प्रदान की जाए।

     कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री रोहित बड़कुल ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जनसुनवाई के दौरान ही दोनों दिव्यांग आवेदकों को व्हीलचेयर प्रदान की।

     व्हीलचेयर पाकर संत कुमार पटेल और बादल पटेल की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से हम बहुत खुश हैं और इसके लिए हम जिला प्रशासन एवं राज्य शासन का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

Related posts

राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत 20 मई को लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

जिला जेल मंडला में बंदियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment