Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में करिश्मा भारतीया को मिला 10 हजार रूपए का चैक

मंडला, 14 अक्टूबर 2025
हर मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई अब केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि त्वरित न्याय और मानवीय सहायता का केंद्र बन गई है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश और प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण अब आवेदकों को सिर्फ आश्वासन नहीं मिलता उनकी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण हो रहा है। आवेदकों द्वारा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर खुशी और संतोष जाहिर कर रहे हैं।
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के छिवलाटोला निवासी करिश्मा भारतीया ने कलेक्टर श्री मिश्रा को आवेदन देते हुए बताया कि वह एमएससी 1 सेमेस्टर कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण आगे की पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है। जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से करिश्मा को 10 हजार रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। करिश्मा ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

गेहूं विक्रय के लिए 15033 कृषकों ने कराई स्लॉट बुकिंग

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना से जायत्री विश्वकर्मा को मिला पक्का घर

Reva India News

उदय चौक, बड़ चौराहा, चिलमन चौक तथा रेडक्रॉस एरिया को नो हॉकर्स जोन घोषित करें कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ की बैठक

Reva India News

Leave a Comment