Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में पीएम जनमन एवं आवास प्लस की हितग्राहीवार समीक्षा

मंडला, 14 अक्टूबर 2025
सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के निर्देशन में जनपद पंचायत मोहगांव में मंगलवार को पीएम जनमन एवं आवास प्लस के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी आवास श्री एसआर झारिया ने पीएम जनमन आवास में प्रथम किश्त के 36 लंबित प्रकरणों तथा तृतीय किश्त के 32 प्रकरणों की हितग्राहीवार जानकारी ली। सभी प्रकरणों में समय-सीमा में कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में आवास प्लस के तृतीय किश्त जारी 206 प्रकरणों में हितग्राहीवार गहन समीक्षा करते हुए संबंधित को 30 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। श्री झारिया ने कहा कि सभी आवास हितग्राहियों का समग्र ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराएं। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, बीसी पीएम आवास सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

चिटफंड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर तत्काल शिकायत करें – कलेक्टर  

Reva India News

कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था से संबंधित बैठक

Reva India News

नेशनल लोक अदालत सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment