Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री ने “समाधान ऑनलाइन” की समीक्षा की लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “समाधान ऑनलाइन” के चयनित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को नागरिकों से संबंधित लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मण्डला जिले से एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी ऑनलाइन बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि शासन स्तर पर प्राप्त समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो, ताकि जनता को राहत मिले और व्यवस्था में विश्वास सुदृढ़ हो।

Related posts

रपटाघाट के सफाई कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे लोग

Reva India News

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में गांधी जयंती पर आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना’ के दावे के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment