Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन शासकीय नवीन माध्यमिक शाला कटरा में किया गया। जिसमें परियोजना मंडला पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के लिए जागरूक किया गया। 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है जिसमें सजा का प्रावधान है साथ ही जुर्माना भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली गई। छात्र-छात्राओं को परिवार एवं आसपास होने वाले बाल विवाह के बारे में जानकारी दी गई जिसमें विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया तथा जिला स्तर पर गठित जिला स्तर पर गठित समिति एवं त्वरित कार्यवाही हेतु नंबरों से अवगत कराया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछे गए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में शासकीय नवीन माध्यमिक शाला कटरा की शिक्षिका ममता मिश्रा, आशा ठाकुर, श्रेयसी पांडे और संगीता पटेल उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शालिनी तिवारी के निर्देशन और परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास परियोजना मंडला अनूप नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया।

Related posts

जिले में अब तक 145 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया समनापुर में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ

Reva India News

सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट के लिए हुआ 12 अभ्यर्थियों का चयन

Reva India News

Leave a Comment