Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व के विषयों को प्राथमिकता से लें – कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस में दिये निर्देश

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने संभाग के सभी जिलों की वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व के सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती एवं भू-अर्जन के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें। इसके अलावा सीएम द्वारा पिछली बैठक में जिन बिंदुओं पर समीक्षा की गई थी, उनपर फोकस करें।

वीडियो कॉफ्रेंस के दौरान सभी जिलों के सीईओ जिला पंचायतों से ग्रामीण विकास की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। जिला कलेक्टर्स ने अन्य बिंदुओं पर एजेण्डा अनुसार प्रस्तुतिकरण किया गया। कमिश्नर श्री भदौरिया ने बैठक में आरबीसी 6-4, आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम, मनरेगा लेबर बजट, जनमन आवास, आवास प्लस, मध्याह्न भोजन, श्री अन्न प्रोत्साहन योजना, प्राकृतिक कृषि, नरवाई प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मण्डला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, वन मण्डल अधिकारी सुश्री प्रीता एसएम, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित जिलाधिकारी वीसी में शामिल हुए।

Related posts

जागरूकता अभियान का कार्यक्रम महाराजपुर में संपन्न हुआ

Reva India News

कार्यशाला में किया गया महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर चिंतन महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन  

Reva India News

स्व-सहायता समूह में जुड़ने से बदली सवनी बाई की तकदीर अब दूसरों को दे रही हैं स्वावलंबन का प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment