Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में बाल विवाह रोकथाम का संदेश देने मानव श्रृंखला बनाई गई

मंडला, 1 नवंबर 2025

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास परियोजना बीजाडांडी में बाल विवाह रोकथाम के लिए रैली निकाली गई। इसके बाद सभी उपस्थित महिलाओं द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए घर-घर शिक्षा का दीप जलाएं हस्ताक्षर अभियान किया गया और बाल विवाह रोकथाम का संदेश देने मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके साथ ही बाल विवाह ना करने और ना होने देने का संकल्प दिलाया गया। जिससे समाज में ये संदेश जाए कि बाल विवाह करवाना एक जुर्म है और बालिका के अच्छे स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा में ध्यान केंद्रित करने के बारे में बताया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा तिवारी एवं बीजाडांडी की पर्यवेक्षक उपस्थित उपस्थित थे।

Related posts

     *भगवान श्री सत्य साईं बाबा के महासमाधि आराधना दिवस पर श्री सत्य साई सेवा समिति महाराजपुर मण्डला ने किया नमन एवं नारायणों की सेवा की*     

Reva India News

हर बच्चे में होती है नैसर्गिक प्रतिभा, उसे पहचान कर निखारने की जरूरत- कलेक्टर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी स्कूल के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल

Reva India News

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

Leave a Comment