Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हर बच्चे में होती है नैसर्गिक प्रतिभा, उसे पहचान कर निखारने की जरूरत- कलेक्टर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी स्कूल के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल

मंडला, 9 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि हर बच्चे में एक विशेष नैसर्गिक
प्रतिभा होती है उसे पहचानकर निखारने की जरूरत है। मैं अभिभावकों से अनुरोध
करता हूँ कि शिक्षकों के सहयोग से उसे पहचानकर तराशने का कार्य करें। बच्चों
पर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ न डालें, पढ़ाई के अलावा भी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं
जिनमें बच्चे अपने टैलेंट के बल पर अपना कैरियर बना सकते हैं। यह बात
उन्होंने ब्रेन चाइल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव में कही।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्कूल की वार्षिक उत्सव आयोजन समिति की सराहना
करते हुए कहा कि आज का यह उत्सव उड़ान 2026 अपने आप में यूनिक है।
आज आपने यहाँ देखा कि भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर, अभिनेता धर्मेंद्र
और पीयूष पाण्डे के जीवन को यहाँ प्रदर्शित किया गया। इन महान हस्तियों ने
अपने टैलेंट के बल पर विश्व में अपना नाम बनाया। उन्होंने अभिभावकों से अपील
करते हुए कहा है आप बच्चों के हुनर को तराशें, उन्हें पंख दें, यही पंख आगे
चलकर उनकी उड़ान में मदद करेगा।
वार्षिक उत्सव में स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से
लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम,
एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, ब्रेन चाइल्ड एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर
निशांत शुक्ला, प्रिंसिपल दिव्या शुक्ला सहित स्कूल स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में बच्चों
के अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए उत्साहित करना जरूरी – मंत्री श्रीमती उइके जिला प्रशासन के नवाचार द वाटर बेल का किया शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के स्कूलों में अपनाने की करेगी चर्चा जिला प्रशासन को दी बधाई

Reva India News

नैनपुर रेवा न्यूज की खबर का असर

Reva India News

स्वामित्व योजना के वर्चुअल कार्यक्रम जिला जनपद और पंचायतों में संपन्न होंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वामित्व योजना की तैयारियों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment