Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक बगिया माँ के नाम कार्य का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत औरई में किया 

       जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत औरई में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक बगिया माँ के नाम कार्य की शुरुआत की गई। इस कार्य का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना द्वारा हितग्राही शिवकली के खेत में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सीईओ ने कहा कि एक बगिया माँ के नाम पहल ग्रामीण परिवेश में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत बिछिया के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

सहायक संचालक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 25 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment