Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी किसान 9 नवंबर तक कराएं पंजीयन

मंडला, 3 नवंबर 2025

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने जानकारी देकर बताया है कि राज्य शासन द्वारा पहली बार कोदो और कुटकी फसलों का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की नीति लागू की गई है। यह निर्णय कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के हित में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है। इन फसलों के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 10 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 09 नवंबर 2025 कर दी गई है। अतः जिले के किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

उप संचालक कृषि ने बताया कि शासन द्वारा कोदो का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल तथा कुटकी का 3500 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को दोनों फसलों पर 1000 रूपये प्रति क्विंटल बोनस भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

Related posts

जिले में चला पल्स पोलियो अभियान जनप्रतिनिधियों ने पिलाई बच्‍चों को खुराक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 7 दिसम्बर 2022

Reva India News

जनसुनवाई में 84 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

Leave a Comment