Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पहली बार आयोजित हो रही महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता*

 

*आज से सिझौरा में हो रहा महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन*

*महिला बॉलीबाल प्रतियोगिता का आज से होगा शुभारंभ*

मंडला । मण्डला ज़िले के सिझौरा ग्राम में शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह स्पोर्ट्स क्लब के तत्त्वाधान में महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।

यह प्रतियोगिता आज 6 मार्च से प्रारम्भ होकर दिनाँक 8 मार्च को समाप्त होगी । इसका आयोजन सिझौरा ग्राम के एकलव्य आवासीय खेल परिसर में किया जा रहा है ।

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल हो रही हैं । खास बात यह है कि यह महिला बॉलीबॉल प्रतियोगता पहली बार आयोजित की जा रही है । आयोजक मंडल से प्राप्त जानकारी अनुसार महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपये और तृतीय पुरुस्कार 5001 रुपये रखा गया है और प्रतियोगता में कई राज्यों की महिला टीम शामिल हो रही हैं ।

Related posts

17 दिसम्बर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 दिसम्बर 2022

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment