Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

73 हजार 200 रूपए की मदिरा एवं लाहन जप्त

मंडला, 3 नवंबर 2025

जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में ग्राम मधुपुरी में ग्राम की महिलाओं की उपस्थिति एवं सहयोग से आबकारी विभाग मण्डला द्वारा मदिरा के अवैध 2 अड्डों पर दबिस देकर 55 लीटर कच्ची मदिरा एवं 65 डब्बों में भरा लगभग 650 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। जप्त लाहन को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। 2 प्रकरण आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) का पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत 73200 रूपए है। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी बल उपस्थित उपस्थित रहे।

Related posts

प्राथमिक सहायक शिक्षक निलंबित

Reva India News

लोगों को खाने पीने में सावधानी बरतने की सलाह दें – श्री कूमट वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

मण्डला में 23 सितम्बर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस

Reva India News

Leave a Comment