Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण

मंडला, 3 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में विद्युतीकरण, बाउंड्रीवॉल, शौचालय सहित अन्य शेष कार्यों की जानकारी ली। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें, भवन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, बिना ग्रिल वाली खिड़कियों में तत्काल ग्रिल लगवाएं। सामने की ओर मेनगेट के अलावा एक अतिरिक्त पार्किंग गेट बनाएं, आवश्यकतानुसार पार्किंग एरिया में शेड का निर्माण करें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन मे शत प्रतिशत निराकरण के लिए श्रीमती गुप्ता को मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

जिले में सोयाबीन कृषकों के लिए येलोमोजेक की सलाह

Reva India News

विशेष पिछड़ी जनजाति के युवक-युवतियों को दिया जाएगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण  

Reva India News

Leave a Comment