Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक महिलाओं को मिला सिलाई का प्रशिक्षण

मंडला, 3 नवंबर 2025

महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने सेंट आरसेटी मंडला में स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली महिलाओं को महिला सिलाई का 31 दिवसीय प्रशिक्षण 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदान किया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला द्वारा जिला आजीविका मिशन के तत्वाधान में 68 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान सलवार सूट, लेगी, स्कूल ड्रेस इत्यादि आकर्षित वस्त्र बनाने और उद्यमी विकास के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम में आरसेटी निर्देशक श्री राजेश रॉय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Related posts

*एटीएम कार्ड के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मंडला पुलिस ने किया पर्दाफास*

Reva India News

शैक्षणिक संवर्ग की वर्चुअल मीटिंग 5 जून को

Reva India News

ग्राम बक्छेरादोना में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment