Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो कुटकी उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 9 नवंबर तक जिले में बनाए गए 30 उपार्जन केन्द्र

मंडला, 4 नवंबर 2025

राज्य सरकार द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 10 अक्टूबर से शुरू किया गया है। उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 9 नवंबर तक किया जाना है। किसानों की सुविधा के लिए 30 पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। मलारा, लिंगापौड़ी, बकौरी, टाटरी, पिंडरई, डिठोरी, बिछिया, सिझौरा, अंजनिया, ककैया, रामनगर, दानीटोला, मवई, मेढ़ा, खलौड़ी, घुटास, भानपुर घुघरी, सलवाह, चाबी, सिंगारपुर, मोहगाँव, नारायणगंज, बबलिया, चिरईडोंगरी रोड, मानेगाँव, टिकरिया, बीजाडांडी, मानिकसरा और निवास में किसान निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।

इसके अलावा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन शुल्क राशि जमा कर भी कृषक अपना पंजीयन करा सकते हैं। उपार्जन एवं पंजीयन के लिए आधार कार्ड (बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर से लिंक्ड), भू-अभिलेख की प्रति (खसरा), बैंक खाते का विवरण, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड (आधार से लिंक होना अनिवार्य), मोबाईल नंबर (आधार लिंक्ड), समग्र आई.डी. पंजीयन के समय रखना अनिवार्य होगा।

Related posts

नवोदय विद्यालय 9वी एवं 11वी की चयन परीक्षा के लिए आवेदन 23 सितंबर तक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 अगस्त 2022

Reva India News

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 92.55 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment