Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का हुआ अवलोकन

मंडला, 4 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को सरदार पटेल कॉलेज बड़ी खैरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, स्किट, स्केच, पोस्टर, पेंटिंग एवं मेंहदी प्रदर्शन का अवलोकन किया। कार्यक्रम में इसी थीम पर आधारित नृत्य एवं नाटक भी प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि सोच बदलें, समाज में क्रांति की ज़रूरत है। समाज की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है। महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। राजनीति, शिक्षा, प्रशासन या सामाजिक कार्य हर जगह वे अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाएँ और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसी पहलें समाज में जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं।

Related posts

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

समय-सीमा की बैठक संपन्न सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें – कलेक्टर ईकेवायसी के कार्य को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश

Reva India News

जनपद पंचायत बीजाडांडी में वॉटरशेड कार्यों का निरीक्षण किया गया

Reva India News

Leave a Comment