Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

*मंडला पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी *“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान* के तहत गुमशुदा अवयस्क बच्चों की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु मंडला पुलिस द्वारा सतत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 03 नवम्बर 2025 को जिले के *विभिन्न थाना क्षेत्रों* में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

*एसडीओपी मंडला द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत सहस्त्रधारा मड़ई* में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को ऑपरेशन मुस्कान, बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल अपराधों से बचाव तथा साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त *थाना महाराजपुर द्वारा सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास*, महाराजपुर में बालिकाओं को नाबालिग बच्चों के गुम होने से बचाव, सतर्कता, आत्मसुरक्षा एवं जागरूकता के उपाय बताए गए।

*थाना बिछिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिछिया* तथा *थाना मोहगांव द्वारा पुलिस चौकी चाबी स्थित विद्यालय* में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑपरेशन मुस्कान के उद्देश्यों, बच्चों की सुरक्षा, जिम्मेदार अभिभावकता एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Related posts

15 जून को लगाए गए 119 कोविड टीके

Reva India News

रेवाइंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 सितम्बर 2023

Reva India News

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 24 जून को

Reva India News

Leave a Comment