Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर 5 बीएलओ का एक दिन का वेतन काटा गया

मंडला, 7 नवंबर 2025

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 105 बिछिया द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किए जा रहे कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 बीएलओ पर कार्यवाही की गई है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बीएलओ प्राथमिक शिक्षक श्री अंजुदास टांडिया, श्री संजीव कारपेंटर, श्री हेमराज साहू, श्री छोट सिंह मरावी एवं श्री नानसिंह धुर्वे को गहन पुनरीक्षण का कार्य सौंपा गया था। बार-बार मोबाइल के माध्यम से एवं व्यक्तिगत संपर्क कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद, उक्त बीएलओ द्वारा निर्वाचन कार्यालय के इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती गई।

इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पाँचों बीएलओ का 6 नवंबर 2025 का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि (एसआईआर) कार्यों में पुनः लापरवाही बरती गई तो सतत वेतन कटौती के साथ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Related posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियो की वीसी

Reva India News

पोषण माह का हुआ आयोजन

Reva India News

अपर कलेक्टर ने संविधान दिवस की दिलाई शपथ

Reva India News

Leave a Comment