Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण माह का हुआ आयोजन

मंडला 30 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंगलवार को पोषण माह के बारहवें दिवस में थीम अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, सामुदायिक भवनों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थानीय उत्पादों/खिलौनों/पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं स्वयं निर्मित स्वदेशी खिलौने/स्थानीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता शिविरों आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं परियोजना स्तर में आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत बाल चौपाल, बच्चों द्वारा बनाये गये खिलौनों एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। उक्त प्रदर्शनियों में उपस्थित जनमानस को स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रत्येक उत्पाद, विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं स्थानीय फलों और विभिन्न प्रकार के अनाज, मोटे अनाज एवं दालों की पौष्टिकता के विषय में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ मिलकर बाल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा।

Related posts

गीत एवं नाटक के माध्यम से दिया गया टीकाकरण जागरूकता का संदेश बम्हनी में मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

13 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

केन्द्रीय विद्यालय मंडला फर्मों का पंजीयन 12 से 20 दिसम्बर तक

Reva India News

Leave a Comment