Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजमिस्त्री स्वरोजगार प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला, 7 नवंबर 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आरसेटी के द्वारा संचालित राजमिस्त्री ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह गुरुवार 5 नवंबर को सेंट आरसेटी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अर्थशास्त्री श्री सुखीराम झारिया ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अब केवल घर निर्माण तक सीमित नहीं रही है, बल्कि इससे जुड़ा कौशल प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होनें आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने गांवों के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related posts

*आदतन अपराधी सचिन भोला कछवाहा पुत्र धनपत कछवाहा रंगे हाथ धराया*

Reva India News

गर्भवती महिला, पुरूष सदस्य व पिता संवेदीकरण अभियान का आयोजन

Reva India News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment