Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का निरीक्षण

मंडला, 11 नवंबर 2025

     चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा बिछिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घुघरी में डोर-टू-डोर सर्वे एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

     कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों से सीधी बातचीत में बताया कि चुनाव आयोग की इस एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं एवं अपात्र व्यक्तियों का नाम सूची से नियमानुसार हटाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं प्रविष्टि उपरांत संकलन कार्य पूर्ण कर सटीक और अद्यतन जानकारी प्राप्त की जाए।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजन

Reva India News

प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में विकास और उन्नति के कार्य किए जाएंगे – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम अभियान और वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत वन ग्रामों में सामुदायिक पट्टे वितरण की समीक्षा

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान : जिला परियोजना अधिकारी ने किया निवास परियोजना का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment