Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान : जिला परियोजना अधिकारी ने किया निवास परियोजना का निरीक्षण

मंडला, 27 मार्च 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में आज जिला परियोजना अधिकारी श्री उमेश सिंगरौली द्वारा परियोजना क्रमांक-2 निवास क्षेत्र का सघन भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी श्री सिंगरौली ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत चल रहे जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संरचनाएं ऐसी हों जिनकी भविष्य में वास्तविक उपयोगिता सिद्ध हो सके और वे जल स्तर सुधारने में सहायक बनें।

निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी ने ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गिरते भू-जल स्तर को रोकना और पारंपरिक जल स्त्रोतों को सहेजना है।

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुई शामिल दादा धनीराम आश्रम महाराजपुर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

बिछिया में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment