Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय के सिचुएशन रूम से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी की पड़ताल जिला कलेक्टरों से वर्चुअली प्राप्त की जानकारी

मंडला, 11 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट के संदर्भ में मंगलवार को मंत्रालय के सिचुएशन रूम से जिला कलेक्टरों से कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी सार्वजनिक स्थलों, भीड़ भरे इलाकों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाई जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। साथ ही यह ध्यान भी रखा जाए कि आमजन और सामान्य जीवन प्रभावित न हो।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद प्रदेश में किए गए सतर्कता के उपायों और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। सिचुएशन रूम में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह श्री शिव शेखर शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीएफओ श्री नित्यानंदम एल, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह गोलमेज कक्ष से वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

Related posts

स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं के समाधान के लिए 27 मई को समस्या निवारण शिविर

Reva India News

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

बेटियों का शिक्षित होना समाज के लिए आवश्यक – डॉ. कुशराम रानी अवंती बाई स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव

Reva India News

Leave a Comment