Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा शक्ति के दम पर होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार……………..अभिलाष पांडे .आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ’’आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत युवा सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके एवं उत्तर मध्य विधानसभा जबलपुर के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि “आज का युवा ही आने वाले भारत का भविष्य है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी पूर्ण होगा जब हर युवा अपने साथ दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, यही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का जो सपना देखा गया है, उसे साकार करने का दायित्व आज के युवा वर्ग पर है। मंडला के युवा तरुणाई इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। जिले में जो विकास की गंगा बह रही है, वह भाजपा सरकार की नीतियों और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।”
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी समर्पित है। युवा ही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान हैं।”


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, श्री रोचीराम गुरवानी,जिला महमंत्री श्री नरेश चंद्रोल, जिला उपाध्यक्ष श्री जयदत्त झा, श्रीमति मंजू कछवाहा, श्री रम्मू साहू, श्री महेंद्र पटेल, जिला मंत्री श्री शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजयुमो आशीष झारिया,  अंचल जैन, वेदप्रकाश कुलस्ते, मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, सूर्यकांत जंघेला, अनीता तिवारी, श्रीराम परते, रवि सोनवानी,सत्यम मिश्रा, सुनील मिश्रा,मयंक विश्वकर्मा, आकाश क्षत्री,सौरभ द्विवेदी, अजीत सिंहानी, ज्ञानेंद्र शुक्ला,मंगलेश चक्रवर्ती, मोहन शाह, गोलू ठाकुर,ऋषभ सिन्हा, नीलेश शुक्ला, अश्विनी सोनी, उत्कर्ष यादव, आदित्य सेन, अनुज कछवाहा, अरूण यादव, अभिषेक ठाकुर, विकास गोस्वामी, निखिल पटेल, अंकित ज्योतिषी, विकास द्विवेदी, लकी सोनी, विकास यादव, विनय पटेल, अमन अग्रवाल, सावन नीखर, राहुल सिंगोर,पारूल पांडे, ब्रजेश गोमास्ता, अकाश क्षत्री,आकाश उपाध्याय, साहित तेकाम, अनुराग कार्तिकेय, लक्ष्मीकांत, अंकित यादव, राहुल यादव, देव रजानी, अंदाज पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनधि, पार्षदगण,वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मंडला में स्पोर्टस एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर के निर्माण को मंजूरी, 6.69 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने ग्राम पंचायत मैली में नव-निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण ग्राम विकास हमारी प्राथमिकता-सांसद श्री कुलस्ते

Reva India News

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

Leave a Comment