Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँची कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके

मंडला, 15 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला चिकित्सालय मंडला के ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँची। यहाँ उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर इस पुण्य कार्य के लिए उन्हें साधुवाद दिया और कहा कि आप लोग रक्तदान के पश्चात सेल्फी प्वाईंट पर सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करें, जिससे अन्य युवा भी रक्तदान के इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित हो सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के मूल पाठ का पूर्ण गायन

Reva India News

40 बैगा हितग्राहियों को कड़कनाथ चूजों का वितरण

Reva India News

एक व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी रेफर, अन्य 27 का उपचार गांव में जारी अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया देवहरा बम्हनी का भ्रमण 2 एम्बुलेंस सहित चिकित्सकों की टीम ग्राम में मौजूद

Reva India News

Leave a Comment