Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी रेफर, अन्य 27 का उपचार गांव में जारी अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया देवहरा बम्हनी का भ्रमण 2 एम्बुलेंस सहित चिकित्सकों की टीम ग्राम में मौजूद

मण्डला 21 जुलाई 2024

घुघरी विकासखंड के ग्राम देवहरा बम्हनी में कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मनोज भास्कर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने गांव का भ्रमण करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रभावित एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी भेजा गया है जबकि अन्य 27 लोगों का उपचार ग्राम में ही किया जा रहा है, सभी की स्थिति में सुधार हो रहा है। 2 एम्बुलेंस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्राम में मौजूद है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति की जाँच की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रभावित व्यक्ति एक कार्यक्रम में अमरपुर डिंडोरी गए थे जहां पर दूषित खाना खाने से यह स्थिति निर्मित हुई है।

Related posts

जनजागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रो. राजीव त्रिपाठी को आर.जी.पी.वी. का कुलपति  नियुक्त किया

Reva India News

सेचुरेशन मोड पर करें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के कार्य – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

Leave a Comment