Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पौड़ी महाराजपुर में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किसानों के लिए यह फायदेमंद

मंडला, 18 नवंबर 2025

      ग्राम पौड़ी महाराजपुर में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। कृषक श्री राजेश धनगर सहित कई किसानों के खेत पर सुपरसीडर मशीन के माध्यम से गेहूँ की बुवाई का प्रदर्शन किया गया। सुपरसीडर तकनीक से पराली प्रबंधन आसान होता है, मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है और बुवाई कम समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरी हो जाती है। इससे किसानों की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएँ बढ़ती हैं।

      इसी क्रम में बेलर मशीन द्वारा धान फसल के पेरा की बेल बनाने का भी प्रदर्शन किया गया। पेरा की बेल तैयार होने से खेत जल्दी खाली हो जाते हैं, पराली जलाने की समस्या कम होती है तथा बंडल किए गए पुआल का उपयोग पशुपालन या अन्य उपयोगों के लिए किया जा सकता है। यह कम लागत में अधिक उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराता है, जो किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है।

      इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया तथा सहायक यंत्री कृषि सुश्री प्रियंका मेश्राम उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने किसानों को इन आधुनिक तकनीकों के लाभ विस्तार से समझाए और उन्हें कृषि के नए नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

      किसानों ने इस प्रदर्शन को अत्यंत लाभकारी बताया और उम्मीद जताई कि ऐसी तकनीकों से खेती अधिक लाभप्रद और सरल बनेगी।

Related posts

समिता को जनसुनवाई में मिली आर्थिक सहायता एवं दिव्यांग प्रमाण प्रत्र

Reva India News

कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई और चंद्रपुर फुटबॉल क्लब महाराष्ट्र के बीच फाइनल आज  सेमीफइनल में मुंबई ने गोंदिया और चंद्रपुर ने राजस्थान को दी शिकस्त पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ से हुआ दोनों सेमीफइनल का फैसला

Reva India News

प्रदेश की भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु पुरस्कार योजना  

Reva India News

Leave a Comment