Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई मंडला में सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 18 नवंबर 2025

शासकीय आईटीआई मंडला में प्राचार्य श्रीमती मनीषा भूरिया के निर्देशन एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती वैशाली कामडे, श्री हितेन्द्र तुमराम के मार्गदर्शन में सहिष्णुता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहिष्णुता दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में श्री पुष्पेन्द्र पटेल, श्री राहुल नारनौरे, प्रशिक्षण अधिकारी एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम भूमिका यादव, द्वितीय ज्वाला पन्द्रो, दिपाली दाहिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मोहन लाल प्रथम, हिमान्शु पटेल द्वितीय एवं राशी वरकडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

Reva India News

25 जून को जिले में 57.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

वरिष्ठमूल शाला में जागरूकता कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment