Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनसीसी स्थापना दिवस पर कला और जागरूकता का संगम चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और व्याख्यान माला संपन्न

मंडला, 21 नवंबर 2025

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में एनसीसी स्थापना दिवस पर कला और जागरूकता का संगम चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया, जो 1948 में एनसीसी के औपचारिक उद्घाटन की वर्षगांठ का प्रतीक है। हालांकि, एनसीसी दिवस पारंपरिक रूप से हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है, ताकि 1948 में दिल्ली में पहली एनसीसी इकाई की स्थापना की तारीख को याद किया जा सके। एमपी आर्टी रेजिमेंट एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल श्री विक्रांत त्यागी के मार्गदर्शन में शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं व्याख्यान माला जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और एनसीसी के मूल्यों व महत्व को उजागर किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने इस अवसर पर छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें देश की सेवा के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर श्री विपिन लखेरा, श्री संजय धनगर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, शिक्षक प्रवीण अग्रवाल, शैलेश जायसवाल, अखिलेश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले के युवा अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान मिला है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके युवा तकनीकि शिक्षा जरूर सीखें इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रानी दुर्गावती महाविद्यालय में स्थित ऑडीटोरियम में रानी दुर्गावती पंचशती समारोह, स्वच्छता ही सेवा 2024, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति वितरण एवं गृह प्रवेश और अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

होलिस्टिक वेलबीइंग कैम्प के तहत वृद्धजन आश्रम माहिष्मती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Reva India News

क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं – मंत्री श्रीमती उईके अंजनिया में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment