Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जप्त

मंडला, 21 नवंबर 2025

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 17 नवंबर को हिरदेनगर एवं मण्डला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पावर ट्रेक नीला रंग बिना नंबर को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। ग्राम धौरानाला में दो अलग-अलग स्थान में 120 घनमीटर एवं 90 घनमीटर खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी हिरदेनगर की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

सहभागिता से करें सामाजिक चेतना केन्द्रों का संचालन – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

3 वाहनों का अनुबंध 30 मई तक आमंत्रित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment